Sarkari YojnaRojgar

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : अब श्रमिकों को 5 हजार रूपये की सहायता मिलेगी।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : दोस्तों जैसा की आप सभी को पता ही होगा कि जब भी सरकार के तरफ से कोई भी नयी योजना या अपडेट आती है तो हम आप सभी तक उस अपडेट को जितना जल्द हो सकता है उतना जल्द शेयर करते हैं। तो आज भी हम एक ऐसे ही सरकारी योजना के बारे में बात करने वाले हैं। जोकिआपको ऊपर के टाइटल से पता तो चल ही गया होगा। आज के इस लेख में Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 का उद्देश्य, पात्रता, आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बात करने वाले हैं।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : अब श्रमिकों को 5 हजार रूपये की सहायता मिलेगी।
Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : अब श्रमिकों को 5 हजार रूपये की सहायता मिलेगी।

आज हम बात करने जा रहे हैं महाराष्ट्र सरकार की एक शानदार योजना के बारे में, जिसका नाम है बांधकाम कामगार योजना। क्या आपने सुना है कि इस योजना के तहत आप ₹2000 से ₹5000 तक की आर्थिक सहायता और घरेलू उपयोग के बर्तन भी प्राप्त कर सकते हैं? अगर आप महाराष्ट्र में रहते हैं और निर्माण क्षेत्र में काम करते हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण हो सकती है।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : उद्देश्य

दोस्तों अगर सड़कें, इमारतें, पुल, और बाकी सभी निर्माण कार्य मेहनती श्रमिकों के बिना संभव ही नहीं है। जिनके बिना हमारा शहर शहर नहीं रहेगा। महाराष्ट्र सरकार ने इन श्रमिकों की ओर ध्यान देते हुए उनकी सुरक्षा और भलाई के लिए बांधकाम कामगार योजना का शुभारम्भ किया है। इससे पहले इन श्रमिकों को कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं मिलती थी और उन्हें कई खतरनाक परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ता था। जैसे चोटें, विकलांगता, और कभी-कभी तो इन बेचारे मजदूरों की दर्दनाक मौत भी। इन्ही सब चीजों को देखते हुए 1 मई 2011 को बांधकाम कामगार कल्याण मंडल की स्थापना की गई और 2020 में इस योजना की शुरुआत की गई।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : लाभ

दोस्तों अगर योजना सरकार के तरफ से लागु हो रही है तो जायज सी बात है कि उसमे कुछ न कुछ विशेषता होगी ही होगी पर आज हम इस योजना से जुडी कुछ खास लाभ की बात कर लेते हैं।

  • श्रमिकों को ₹2000 से ₹5000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
  • घरेलू उपयोग के लिए बर्तन मिलते हैं।
  • शादी के लिए ₹30,000 की अतिरिक्त सहायता मिलती है।
  • लड़कियों की शादी के लिए ₹51,000 की सहायता दी जाती है।
  • शिक्षा प्राप्त करने वाली लड़कियों के लिए छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है।।
  • आवास योजना का लाभ आपको दिया जायेगा।
  • प्रसव के लिए वित्तीय सहायता मिलते हैं।
  • सभी लाभ सीधे आपके बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से प्रदान की जाती है।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 :

अगर आप निम्नलिखित क्षेत्रों में काम करते हैं, तो आप इस योजना के लाभार्थी हो सकते हैं:

  • इमारत निर्माण
  • सड़क निर्माण
  • रेलवे
  • एयरपोर्ट और एयरलाइन
  • सिंचाई और जल निकासी
  • बिजली वितरण
  • तेल और गैस प्रतिष्ठान
  • रेडियो और टेलीविजन
  • विशेष निर्माण कार्य जैसे टाइल्स की कटिंग, पेंटिंग, और वुडवर्क आदि |

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : पात्रता

जैसा कि हम हर लेख में आपको बताते रहते हैं कि जब कोई भी योजना सरकार कि तरफ से लागु की जाती है तो उसमे कुछ न कुछ शर्त जरूर रहती है ठीक उसी प्रकार से इसमें भी आपको कुछ पात्रता की आवश्यकता होगी जोकि निम्नलिखित हैं….

  1. आवेदक महाराष्ट्र का निवासी होना चाहिए।
  2. आपकी उम्र 18 से 60 साल के बीच होनी चाहिए।
  3. योजना का लाभ लेने के लिए श्रमिक ने कम से कम 3 महीने काम किया हो।
  4. आवेदक श्रमिक कल्याण बोर्ड में पंजीकृत होना चाहिए।

Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : जरूरी दस्तावेज

अगर आप इस योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की जरूरत होगी:

  • मोबाइल नंबर
  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक खाते की जानकारी
  • निवास प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • 90 दिनों का कार्य प्रमाण पत्र

इस योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

यदि आप योजना की पात्रता को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ……..

  1. योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
Bandhkam Kamgar Yojana Online 2024 : अब श्रमिकों को 5 हजार रूपये की सहायता मिलेगी।
  1. अब होम पेज पर “Worker Registration” ऑप्शन पर क्लिक करना है।
  2. इसके बाद एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको अपना आधार कार्ड, स्थान, और मोबाइल नंबर भरना होगा और “Proceed” पर क्लिक करना है।
  3. अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और सभी जरूरी दस्तावेज अपलोड करना है।
  4. इसके बाद सबमिट बटन पर क्लिक करना है और आपका आवेदन पूरा हो जाएगा।

ऑफिशल आधिकारिक पोर्टल

अगर आपको आवेदन में कोई समस्या आती है या आपको और जानकारी चाहिए, तो आप नीचे दिए गए संपर्क विवरण पर मदद ले सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट : click here
  • ईमेल : click here
  • टोल फ्री नंबर: 1800 8892 816 या 002 2657 2361

इस योजना से जुडी जितनी भी आवश्यक जानकारी थी उसे हमने इस लेख में कवर किया है। हम आशा करते हैं की आपको हमारा ये लेख आपको पसंद आया होगा। धन्यवाद !

infobrothers.in

Anurag Maurya

Hello, I am ANURAG. Currently I am a Blogger and Content Creator. I have 3+ years experience in Blogging and Content Creation in various fields like Govt. Job Updates, Sarkari Yojana, Career News, Exams Preparation, intercity rail blogs etc.

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button