
Sikho Kamao Yojana : सरकार युवाओं को प्रशिक्षण के साथ-साथ दे रहा है 8000 से 10000 धनराशि
Sikho Kamao Yojana : दोस्तों इस समय भारत की कुल आबादी 142 करोड़ है। जिसमें के अनुसार 25.6% की आबादी (National Sample Survey )below poverty line की है। यानि तक़रीबन 36.2 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे के लोग है।
वैसे तो भारत की आबादी के सबसे बड़े हिस्से के अंतर्गत युवा आते हैं। फिर भी अगर हम भारत के बेरोजगारी की बात करें वह दिन ब दिन बढ़ती ही जा रही है। इस इस्थिति को ध्यान में रखकर सरकार कई सारे योजनाओं को संचालित कर रही है जिसके माध्यम से बढ़ते बेरोजगारी को काम किया जा सके। केवल भारत सरकार ही नहीं बल्कि राज्य की सरकार भी निरंतर इसी प्रयास में लगी हुई है।
आजकल ऐसी ही एक योजना “सीखो कमाओ योजना” की शुरुआत मध्य प्रदेश की सरकार द्वारा किया गया। जैसा कि आपको नाम से ही मालूम हो रहा होगा कि इस योजना के तहत आपको कुछ सीखने और कमाने दोनों का लाभ एकसाथ प्राप्त होगा। तो आइए विस्तार से लेख के माध्यम से जानते हैं कि आखिर ये सीखो कमाओ योजना क्या है। सम्पूर्ण जानकारी के लिए लेख को अंत तक अवश्य पढियेगा।
Table of Contents
Sikho Kamao Yojana क्या है ?
Sikho Kamao Yojana : इस योजना की शुरुआत मुख्यतः मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री “शिवराज सिंह चौहान” द्वारा किया गया। इस योजना अंतर्गत 46 क्षेत्र के ७०० se अधिक पाठ्यक्रमों में 100000 से अधिक युवाओं को कौशल विकास के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। जिसके तहत युवाओं को स्वरोजगार शुरू करने का सुनहरा मौका प्राप्त हो सकेगा। इस योजना के तहत न केवल प्रशिक्षण अपितु हर महीने 8000 से 10000 रुपए स्टाइपेंड के रूप में दिया जाएगा। जिससे उनके खर्च का वहन ठीक रूप से हो सके।
Sikho Kamao Yojana : लाभ
Sikho Kamao Yojana के भी कुछ महत्वपूर्ण लाभ हैं जैसे की अन्य योजनाओं में होता है।
- इस योजना के तहत दिन ब दिन बेरोजगारी काम होती जाएगी और युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
- इसमें आपको आपकी योग्यता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जायेगा। जिससे शिक्षित और योग्य लोग बेरोजगार नहीं घूमेंगे।
- युवाओं को प्रशिक्षण के दौरान 8000 से 10000 रूपये की धनराशि भी प्रदान की जाएगी ताकि प्रशिक्षण के दौरान उनके खर्च का वहन हो सके।
- आजकल के युवाओं में से ज्यादातर लागतों को सरकारी नौकरी ही चाहिए जोकि एक भरी मात्रा में संभव नहीं है। तो इस योजना के तहत युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरणा मिलेगी।
- आजकल युवाओं को कुछ समस्याओं के कारन उन्हें उनके रूचि के प्रतिकूल क्षेत्र में जाना पड़ जाता है परन्तु अब इस योजना के अंतर्गत युवाओं को उन के रुचिओ के हिसाब से उसी क्षेत्र में रोजगार मिलेगा।
Sikho Kamao Yojana : पात्रता
Sikho Kamao Yojana : योजना मे आवेदन करने हेतु आवेदक के पास निम्नलिखित पात्रता होना आवश्यक है –
- आवेदक की आयु न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 29 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- आवेदक ने कम से कम 12वी या ITI उत्तीर्ण किया हो।
Sikho Kamao Yojana : दस्तावेज
Sikho Kamao Yojana का लाभ प्राप्त करने के लिएलाभार्थी के पास दी गयी पात्रता का होना अत्यंत आवश्यक है।
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- मोबाइल नंबर
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक पासबुक
- पासपोर्ट साइज फोटो
- ग्रेजुएशन रिजल्ट
- 12वी/आईटीआई रिजल्ट
Sikho Kamao Yojana : आवेदन प्रक्रिया
Sikho Kamao Yojana मे आवेदन करने हेतु निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें :
Step 1: सबसे पहले आपको योजना के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना है।
Step 2: होम पेज पर आपको अभ्यर्थी पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
Step 3: अब आपको अपना समग्र आईडी दर्ज करना होगा।
Step 4: समग्र आईडी से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगी आपको उसे वेरीफाई करना है।
Step 5: अब आपको मैसेज के माध्यम से यूजर नेम एवं पासवर्ड प्राप्त होगा।
Step 6: अब आपको यूजर नेम और पासवर्ड के माध्यम से एप्लीकेशन में लॉगिन करना है।
Step 7: अब आपके सामने आवेदन फार्म खुलकर आएगा।
Step 8: फार्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यान पूर्वक भर दें और आवश्यक दस्तावेज को अपलोड कर दें।
Step 9: अब आपको अपनी ट्रेनिंग करने के स्थान को चुनाव करना होगा।
Sikho Kamao Yojana : संस्था मे रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया कैसे करें ?
Sikho Kamao Yojana : यदि आप ट्रेनिंग स्थान का चुनाव करना चाहते है तो निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करें :
Step 1: सबसे पहले ऑफिसियल वेबसाइट पर जाएं।
Step 2: होम पेज पर संस्था पंजीयन के ऑप्शन पर क्लिक करें।
Step 3: अब आपको अपना पर्सनल डिटेल दर्ज करना है।
Step 4: अब आपको अपना संस्थान का GSTIN नंबर दर्ज करना है।
Step 5: मांगी गयी जानकारी को दर्ज कर दे।
Step 6: अब आपको एप्लीकेशन को सबमिट कर दे।
Step 7: अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर यूजर id और पासवर्ड आ जायेगा।
Step 8: अब आपको पोर्टल पर लॉगिन करके पूछी गयी जानकारी को भर के सबमिट कर देना है।
Note: कृपया आवेदक ध्यान दें कि चुनाव की वजह से आचार संहिता लागू होने के कारण अभी योजना में आवेदन को स्थगित किया गया है।
Conclusion
इस योजना से जुडी साडी जानकारियों को हमने कवर किया है फिर भी अगर आपको अभी भी समझ में न आया हो तो आप अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र से इसे अप्लाई कर सकते हैं। हम आशा करते हैं कि आपको Sikho Kamao Yojana के विषय में संपूर्ण जानकारी प्राप्त हो गई होगी। अंत तक पढ़ने के लिए आपका धन्यवाद।
Website
ऑफिसियल वेबसाइट : click here
Thank for this information.
Nice information