Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : सरकार देसी गायों की खरीदी पर देगी 75% तक की प्रोत्साहन राशि, यहां से करें आवेदन
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : दोस्तों जैसा की आप सभी को पता ही होगा कि जब भी सरकार के तरफ से कोई भी नयी योजना या अपडेट आती है तो हम आप सभी तक उस अपडेट को जितना जल्द हो सकता है उतना जल्द शेयर करते हैं। तो आज भी हम एक ऐसे ही सरकारी योजना के बारे में बात करने वाले हैं। जोकिआपको ऊपर के टाइटल से पता तो चल ही गया होगा। आज के इस लेख में Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 का उद्देश्य, पात्रता, आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज और आवेदन की प्रक्रिया के बारे में बात करने वाले हैं।
बिहार सरकार ने बेरोजगार युवाओ को रोजगार से जोड़ने के लिए एक नई योजना की शुरुवात की है, जिसके तहत सरकार देसी गायों की खरीदी और गौ पालन करने वालों को सब्सिडी प्रदान करने वाली है। बिहार सरकार बेरोजगारी की दर मे कमी लाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है जिसके लिए सरकार द्वारा तरह-तरह की योजनाओ का संचालन भी किया जा रहा है।

Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : इसलिए बिहार सरकार ने अब एक और नई योजना का संचालन किया है जिसका नाम ‘बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना’ है। इस योजना के तहत सरकार देसी गाय पालने पर 40 से 75 प्रतिशत तक का अनुदान देगी। अगर आप भी अभी बेरोजगार है तो आप गौ पालन का बिजनेस शुरू कर इस योजना से अनुदान प्राप्त कर सकते है, बस इसके लिए आपको कुछ जरूरी पात्रताओ को पूरा करना होगा। जिसके बारे मे सम्पूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल मे दी गई है।
Table of Contents
बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना क्या है?
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : बिहार सरकार द्वारा राज्य के बेरोजगार लोगो को रोजगार के साथ जोड़ने तथा दूध उत्पादन मे वृद्धि लाने के लिए बिहार गौ पालन योजना को शुरू किया गया है। जिसके तहत सरकार लोगो को देसी गाय की खरीदी पर 75% का अनुदान देती है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की इस योजना मे सरकार आवेदक की जाति के आधार पर अलग-अलग सब्सिडी देती है।
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 Overview
योजना का नाम | Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
संबंधित विभाग | पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग |
लाभार्थी | राज्य के नागरिक |
अनुदान राशि | 75% तक का अनुदान |
राज्य | बिहार |
साल | 2024 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana का उद्देश्य क्या है?
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : बिहार सरकार द्वारा देसी गौपालन योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो एन बेरोजगार नागरिकों को रोजगार से जोड़ने एंव देसी गयो की नस्लों को बढ़ाने के लिए डेयरी स्थापित करने हेतु अनुदान राशि प्राप्त करना है। जिससे उन पर पैसो का ज्यादा बोझ न हो और वह आसानी से कम पैसो मे ही अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर गौ पालन कर सके। इस योजना से राज्य मे रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे साथ ही देसी गायों की संख्या मे भी वृद्धि होगी जिससे दूध उत्पादन भी बढ़ेगा।
बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना मे मिलने वाला लाभ
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : दोस्तों अगर योजना सरकार के तरफ से लागु हो रही है तो जायज सी बात है कि उसमे कुछ न कुछ विशेषता होगी ही होगी पर आज हम इस योजना से जुडी कुछ खास लाभ की बात कर लेते हैं। बिहार सरकार देसी गौपालन योजना के तहत जाति और वर्ग के आधार पर अनुदान राशि प्रदान करती है, जिसका पूरा विवरण आप नीचे दी गई सारणी मे देख सकते है।
2 से 4 देशी गाय की खरीदी पर
गाय/हिफर की संख्या | लागत (रुपए) | SC/ST/OBC (अनुदान 75%) | अन्य सभी वर्ग को (अनुदान %) |
2 देशी गाय/हिफर पर | ₹2,42,000 | ₹1,81,500 | ₹1,21,000 (50%) |
4 देशी गाय/हिफर पर | ₹5,20,000 | ₹3,90,000 | ₹2,60,000 (50%) |
15 से 20 देशी गाय की खरीदी पर
गाय/हिफर की संख्या | लागत (रुपए) | सभी वर्गो के लिए अनुदान (40%) |
15 देशी गाय/हिफर | ₹20,20,000 | ₹8,08,000 |
20 देशी गाय/हिफर | ₹26,70,000 | ₹10,68,000 |
बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना हेतु निर्धारित पात्रता पात्रता
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : जैसा कि हम हर लेख में आपको बताते रहते हैं कि जब कोई भी योजना सरकार कि तरफ से लागु की जाती है तो उसमे कुछ न कुछ शर्त जरूर रहती है ठीक उसी प्रकार से इसमें भी आपको कुछ पात्रता की आवश्यकता होगी जोकि निम्नलिखित हैं….
1. इस योजना का लाभ राज्य के किसान एंव बेरोजगार नागरिक ही ले सकते है।
2. सरकार द्वारा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग के लोगों को लाभ दिया जाता है।
3. आवेदक के पास गौपालन के लिए जमीन होनी जरूरी है।
4. आवेदक का आधार कार्ड उसके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए।
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana : आवश्यक दस्तावेज़
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : अगर आपके पास वो सभी पात्रताएं हैं जो इस योजना हेतु आवश्यक हैं, और आप इस योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो आपको कुछ निम्नलिखित आवश्यक दस्तावेज की आवश्यकता पड़ेगी। आप इन्हे अभी से ही खोज के रख लीजिये।
- आधार कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जमीन से जुड़े पेपर
- मोबाइल नंबर
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
बिहार देसी गौ पालन प्रोत्साहन योजना मे आवेदन करने की प्रक्रिया?
Bihar Desi Gaupalan Protsahan Yojana Online 2024 : यदि आप योजना की पात्रता को पूरा करते हैं, तो नीचे दिए गए चरणों का अनुसरण करके योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ………..
1. बिहार देसी गौपालन योजना मे आवेदन करने के लिए सबसे पहले आवेदक को इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है।
2. वेबसाइट पर जाने के बाद आपको पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए आपको आधार नंबर और मोबाइल OTP डालकर पंजीकरण कर लेना है।
3. OTP वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपको लॉगिन आईडी तथा पासवर्ड प्राप्त होगा जिसकी मदद से आपको पोर्टल मे लॉगिन करना होगा।
4. पोर्टल मे लॉगिन हो जाने के बाद जैसे ही Online Registration के ऑप्शन पर क्लिक करना है।
5. अब आपके सामने इस योजना का फॉर्म खुल जाएगा जिसमे आपको मांगी गई समस्त जानकारी दर्ज करनी है।
6. फिर आपको उस फॉर्म मे अपने सभी दस्तावेजो को अपलोड करना है।
7. अंत मे आपको फॉर्म को सबमिट कर देना है।
इस तरह आप बिहार देसी गौपालन योजना मे आवेदन कर सकते है।
इस योजना से जुडी जितनी भी आवश्यक जानकारी थी उसे हमने इस लेख में कवर किया है। हम आशा करते हैं की आपको हमारा ये लेख आपको पसंद आया होगा। धन्यवाद !